Monday, 11 September 2017

8 September To 10 September Current affairs || SSC BANK RRB ||

September Current Affairs 2017 (Hindi and English):- Hello guys today i am going to share September Current Affairs 2017 (Hindi and English)Hope you like it if you like it don't forget to share with your friends.

September Current Affairs 2017 (Hindi and English)

The seventh edition of India-Sri Lanka joint maritime naval exercise named SLINEX 2017 has been started near Vishakhapatnam (Andhra Pradesh) in Bay of Bengal. 
भारत और श्रीलंका ने विशाखापट्नम (आंध्र प्रदेश) के पास बंगाल की खाड़ी में स्लिनेक्स 2017 नामक संयुक्त समुद्री नौसैनिक अभ्यास के सातवें संस्करण की शुरुआत की।

Virat Kohli became the highest run-getter while chasing in T20 international matches.
विराट कोहली, ट्वेंटी -20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में पीछा करते हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।

Nirmala Sitharaman took charge of the defence ministry, becoming the first full-time woman Defence Minister of the country.
निर्मला सीतारमण ने रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया और इसके साथ ही वह देश की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री बन गईं हैं।


Vistara and Japan Airlines have signed a Memorandum of Understanding (MoU) for an extensive partnership that includes code share flights and frequent flyer partnership. 
विस्तारा और जापान एयरलाइंस ने एक व्यापक साझेदारी के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं जिसमें कोड साझा उड़ानें और लगातार फ्लायर भागीदारी शामिल हैं।

Viveck Goenka, Chairman and Managing Director of the Express Group, and N. Ravi, a former Editor-in-Chief of The Hindu daily, were unanimously elected Chairman and Vice Chairman respectively of Press Trust of India, the country's largest news agency.
एक्सप्रेस समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक विवेक गोयनका और दैनिक समाचार पत्र द हिन्दू के पूर्व एडिटर इन चीफ एन. रवि को सर्वसम्मति से देश की सबसे बड़ी समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया का क्रमश: अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुना गया।

India and Japan have agreed to collaborate closely in defence production, including on dual-use technologies.
भारत एवं जापान ने दोहरे उपयोग वाली प्रौद्योगिकी सहित रक्षा उत्पादन वृद्धि में सहयोग बढ़ाने के लिए सहमत हुए।


The Press Council of India and its counterpart in Myanmar signed a Memorandum of Understanding (MoU) on cooperation in the field of media during Prime Minister Narendra Modi's visit to Nay Pyi Taw.
भारतीय प्रेस परिषद और म्यांमार में उसके समकक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नय पाय टाव की यात्रा के दौरान मीडिया के क्षेत्र में सहयोग के संबंध में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। 

Senior IAS officer N Baijendra Kumar assumed charge as the Chairman-cum-Managing Director (CMD) of NMDC Limited.
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एन बैजेंद्र कुमार ने एनएमडीसी के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का कार्यभार संभाला।

In the annual World University Rankings released by Times Higher Education, the Indian Institute of Science of India has reached 251-300 band from last year's 201-250 band, while Oxford and Cambridge universities are on the top in the Global 1000 list.
टाइम्स हायर एजुकेशन द्वारा जारी वार्षिक वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत का प्रमुख संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस पिछले साल के 201-250 के बैंड से 251-300 में आ गया है वहीं ग्लोबल 1000 सूची में ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज विश्वविद्यालय अव्वल बने हुए हैं।

India's biggest gas importer, Petronet LNG Ltd will build Sri Lanka's first liquefied natural gas (LNG) terminal.
भारत की सबसे बड़ी गैस आयातक कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड, श्रीलंका के पहले तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) टर्मिनल का निर्माण करेगी। 

9 SEPTEMBER
The Public Sector Leading Bank, Bank of Baroda has received the first prize under the Rajbhasha Kirti Award Scheme for the year 2016-17 for outstanding performance in the field of Official Language Implementation.
सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा को राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यनिष्पादन के लिए वर्ष 2016-17 के लिए भारत सरकार की ओर से राजभाषा कीर्ति पुरस्कार योजना के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

Indian Wrestler Sonam won a gold medal by defeating Japanese Wrestler Sena Nagamoto (in 56kg women's category) in the ongoing Cadet World Wrestling Championship in Athens.
भारतीय पहलवान सोनम ने एथेंस में चल रही विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में (महिलाओं के 56 किग्रा भार वर्ग में) जापान की सेना नागोमोतो को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

According to the Basel Institute on Governance's 2017 edition of the Basel Anti-Money Laundering (AML) Index, Pakistan has been placed on the 46th position in the list of 146 countries with high terrorism financing and money laundering risks. India has been ranked 88th in this list.
बेसल इंस्टिट्यूट ऑन गवर्नेंस ने बेसल एंटी मनी लॉन्ड्रिंग (एएमएल) सूचकांक के अपने 2017 के संस्करण के अनुसार, आतंकवाद के वित्त पोषण और धनशोधन के ज्यादा खतरे वाले देशों में पाकिस्तान 146 देशों की सूची में 46 वें स्थान पर है। भारत इस सूची में 88 वें स्थान पर है।

India continued to be at the top of the ICC Test rankings but Australia slipped one place to fifth in the latest list after drawing the away series against Bangladesh. 
भारत नवीनतम आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में पहले की तरह शीर्ष पर बना हुआ है वहीं आस्ट्रेलिया बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला बराबर करने के कारण एक पायदान नीचे पांचवें स्थान पर खिसक गया।


American aerospace manufacturer and space transportation services company SpaceX launched the Air Force's super-secret space shuttle. It's the fifth flight for one of these crewless mini- shuttles, known as the X-37B Orbital Test Vehicle.
अमेरिकी ऐरोस्पेस निर्माता एवं अंतरिक्ष परिवहन सेवा कंपनी स्पेस एक्स ने वायु सेना के खुफिया अंतरिक्ष शटल को प्रक्षेपित किया। 'एक्स 37बी आर्बीटल टेस्ट व्हीकल' नाम से चर्चित मानवरहित मिनी शटल की यह पांचवीं उड़ान है।

Hollywood star Donald Sutherland will be awarded with an honorary Oscar despite never being nominated in the past.
हॉलीवुड अभिनेता डोनाल्ड सदरलैंड को मानद ऑस्कर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा जबकि अभिनेता को कभी इसके लिए नामांकित तक नहीं किया गया।

Gujarat International Finance-Tec City (GIFT City), has won the prestigious Associated Chambers of Commerce and Industry of India (ASSOCHAM) Services Excellence Award.

गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस-टेक सिटी (गिफ्ट सिटी) ने प्रतिष्ठित एसोसिएटेड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) का सर्विस एक्सलेंस अवार्ड जीता।

The Assam government signed a MoU with Google India Pvt Limited here to provide internet connectivity to 26,000 villages and 1500 tea garden areas across the state. 
असम सरकार ने पूरे भारत के 26,000 गांवों और 1500 चाय उद्यान क्षेत्रों को इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए गूगल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

England pacer James Anderson became the third pacer and sixth bowler overall in Test history to take 500 wickets.
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन टेस्ट के इतिहास में 500 विकेट लेने वाले तीसरे एवं समग्र छठे गेंदबाज बने।

The Andhra Pradesh government signed a MoU with the US-based Hyperloop Transportation Technologies (HTT) to build India's first Hyperloop system.
आंध्र प्रदेश सरकार ने भारत की पहली हाइपरलोप प्रणाली बनाने के लिए अमेरिका स्थित हाइपरलोप ट्रांसपोर्टेशन टेक्नोलॉजीज (एचटीटी) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।

10 SEPTEMBER

England's top tier football club Tottenham Hotspur has unveiled the world's first-ever dividing retractable pitch at its new stadium.

इंग्लैंड के शीर्ष स्तरीय फुटबॉल क्लब टॉटेनहम हॉटस्पर ने एक नए स्टेडियम का अनावरण किया जिसमे विश्व की पहली वापस लेने योग्य पिच शामिल है |



Pakistan opened its fifth nuclear power plant to meet its growing energy demands. The new plant will generate 340 MW of electricity. The power plant was built in collaboration with China.

पाकिस्तान ने अपनी बढ़ती ऊर्जा मांगों को पूरा करने के लिए अपने पांचवें परमाणु ऊर्जा संयंत्र का अनावरण किया। नया संयंत्र 340 मेगावाट बिजली पैदा करेगा जोकि चीन के सहयोग निर्मित है |


The Unique Identification Authority of India's (UIDAI) CEO Ajay Bhushan Pandey given additional charge of interim Chairman of the Goods and Services Tax Network (GSTN).

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के सीईओ अजय भूषण पांडे को वस्तु एवं सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन) के अंतरिम अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया है।


Union Human Resource Development Minister Prakash Javadekar said that the government will undertake a 'School Chalo Abhiyan' from next year to enrol 70-80 lakh students in the country who are out of schools.

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सरकार अगले वर्ष से 'स्कूल चलो अभियान' शुरू करेगी जो स्कूल न जाने वाले लगभग देश में 70 से 80 लाख छात्रों को दाखिल करेगी।

US President Donald Trump has nominated Indian-American Manisha Singh as Assistant Secretary of State for Economic and Business Affairs. 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय-अमेरिकी मनीषा सिंह को आर्थिक और व्यापार मामलों के सहायक सचिव के रूप में नामित किया है।

Karnataka has been ranked top among the states in the country in terms of manufacturing excellence, according to a study by apex industry body Assocham.

सर्वोच्च उद्योग संगठन, एसोचैम के एक अध्ययन के अनुसार विनिर्माण उत्कृष्टता के सम्बन्ध में कर्नाटक देश में सबसे ऊपर स्थान पर है।

The Indian Army has finalised plan to induct women in military police. Under this plan 800 women will be inducted initially with yearly intake of 52. 

भारतीय सेना ने सैन्य पुलिस में महिलाओं को शामिल करने की योजना को अंतिम रूप दिया है। इस योजना के अंतर्गत 800 महिलाओं को सेवा के लिए शामिल किया जायेगा जिसमे वार्षिक रूप से 52 शामिल हैं |

England pacer James Anderson has become the third pacer and sixth bowler overall in Test history to take 500 wickets. 

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन टेस्ट के इतिहास मे 500 विकेट लेने वाले तीसरे तेज गेंदबाज एवं समग्र छठे गेंदबाज बने हैं |

1 September TO 7 September Current affairs || SSC BANK RRB ||

September Current Affairs 2017 (Hindi and English):- Hello guys today i am going to share September Current Affairs 2017 (Hindi and English)Hope you like it if you like it don't forget to share with your friends.

September Current Affairs 2017 (Hindi and English)

India will collaborate with Switzerland for developing 'tilting' trains which will tilt on approaching a bend, just like a motorbike on a winding road. A memorandum of understanding was signed between the two countries in this regard. 
स्विट्जरलैंड के सहयोग से भारत 'टिल्टिंग' ट्रेनें विकसित करेगा जो मोड़ पर एक ओर वैसे ही झुक जाएंगी जैसे घुमावदार रास्तों पर मोटरबाइक झुक जाती हैं। इस संबंध में दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। 

India's Gross Domestic Product (GDP) growth rate has reduced to 5.7 per cent in the first April-June quarter of the current financial year. This is the lowest in three years. 
भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की पहली अप्रैल-जून की तिमाही में घटकर 5.7% पर आ गई है। यह इसका तीन साल का निचला स्तर है। 



Skill Development Minister Rajiv Pratap Rudy resigned from his post. 

कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रुडी ने अपने पद से इस्तीफा दिया। 

Indian-origin J Y Pillay has been appointed as the acting president of Singapore. Pillay took over from Tony Tan Keng Yam. 
भारतवंशी जे वाई पिल्लै को सिंगापुर का कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है। पिल्लै ने टोनी टान केंग याम के स्थान पर यह पद ग्रहण किया। 


India and European Union (EU) have agreed to strengthen cooperation between their security and intelligence agencies to combat threat of terrorism and check terror financing. 

भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) आतंकवाद से निपटने के लिए अपनी सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के बीच सहयोग को मजबूत करने और आतंकवादी वित्तपोषण जांचने के लिए सहमत हुए। 

The Council of Scientific and Industrial Research (CSIR), India's largest autonomous public research and development organisation has been ranked 9th best government organisation in the world. 
भारत का सबसे बड़ा स्वायत्त सार्वजनिक अनुसंधान और विकास संगठन, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर), दुनिया का 9वां सबसे अच्छा सरकारी संगठन बना

Former bureaucrat Sunil Arora has been appointed the new Election Commissioner of India. 
पूर्व आईएएस अधिकारी सुनील अरोड़ा को भारत का नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया। 


Indian Boxer Gaurav Bidhuri won bronze medal at the World Boxing Championships. 
भारतीय मुक्केबाज गौरव बिधुड़ी ने विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता। 


Noted economist Rajiv Kumar took over as the vice-chairman of Niti Aayog. 
जाने माने अर्थशास्त्री राजीव कुमार ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाला। 

Retired Union Home Secretary Rajiv Mehrishi has been appointed as the new Comptroller and Auditor General (CAG) of India. 
केंद्रीय गृह सचिव के रूप में सेवानिवृत्त राजीव महर्षि को भारत के नए नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) के रूप में नियुक्त किया गया। 

3 SEPTEMBER
 Swedish defence firm 'Saab' announced a collaboration with India's Adani Group for defence related manufacturing. 
स्वीडन की रक्षा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी 'साब' ने रक्षा से जुड़े विनिर्माण के लिए भारत के अडाणी समूह के साथ गठजोड़ की घोषणा की। 

Central Coalfields Ltd chief Gopal Singh has been given the additional charge of CMD of Coal India, the world's largest coal miner. 
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के प्रमुख गोपाल सिंह को कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। 



Jharkhand Chief Minister Raghubar Das inaugurated and laid foundation stones for various developmental programmes involving Rs 223 crore in Chatra district. 

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जिले के विकास कार्यों से जुड़ी 223 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास किया। 

Rajiv Kumar, an IAS of 1984 batch, took charge as Financial Services Secretary. 

राजीव कुमार ने वित्तीय सेवा सचिव का पदभार संभाला। वह 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं।



The world’s largest and powerful X-ray laser- European X-ray Free Electron Laser (XFEL) was unveiled in Hamburg, Germany. 

विश्व के सबसे बड़े और शक्तिशाली एक्स-रे लेजर-यूरोपीय एक्स-रे फ्री इलेक्ट्रॉन लेजर (एक्सएफईएल) का जर्मनी के हैम्बर्ग में अनावरण किया गया। 

Prime Minister Narendra Modi inaugurated the annual conference 'Rajaswa Gyan Sangam 2017' at Vigyan Bhawan, New Delhi. 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वार्षिक सम्मेलन 'राजस्व ज्ञान संगम, 2017' का विज्ञान भवन, नई दिल्ली में उद्घाटन किया

Divya Deshmukh won a bronze medal in the girls U-12 category at the World Cadets Chess Championship at Pocos de Caldas, Brazil. 
भारत की दिव्या देशमुख ने ब्राजील के पोकोस डि काल्डस में विश्व कैडेट शतरंज चैंपियनशिप के लड़कियों के अंडर 12 वर्ग में कांस्य पदक जीता। 

According to an SBI Research report, India's gross domestic product (GDP) growth rate is estimated to be at 6.5 percent in 2017-18. 
एसबीआई रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर 2017-18 में 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। 

Microsoft's co- founder, Bill Gates overtook Spanish clothing brand Zara's Co-founder Amancio Ortega as the world's richest person. 
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक, बिल गेट्स, स्पेनिश वस्त्र ब्रांड ज़ारा के सह-संस्थापक अमांसियो ओर्टेगा को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने। 


4 SEPTEMBER
The first project funded by The New Development Bank, set up by the BRICS nations, has started operation in Shanghai.
ब्रिक्स समूह देशों द्वारा गठित नव विकास बैंक से वित्तपोषित पहली परियोजना का शंघाई में परिचालन शुरु हो गया है।

Former Wimbledon junior doubles champion Sumit Nagal of India has been given top billing in the singles event of the 8th S R Subramaniam Memorial ITF Men's Futures tennis tournament.
पूर्व विंबलडन जूनियर युगल चैंपियन भारत के सुमित नागल को आठवें एसआर सुब्रमण्यम स्मृति आईटीएफ पुरुष फ्यूचर्स टेनिस टूर्नामेंट के एकल वर्ग में शीर्ष वरीयता दी गई है।

The Indian pair of Rohan Kapoor and Kuhoo Garg bagged the mixed doubles title at the Hellas Open International badminton series after registering a straight-game victory.
रोहन कपूर और कूहू गर्ग की भारत की मिश्रित युगल जोड़ी ने सीधे गेम में जीत के साथ हेलास ओपन अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन सीरीज का खिताब जीता।

Former Mumbai and Karnataka Ranji Trophy cricketer, Sharad Rao, died. He was 60.
मुंबई और कर्नाटक के पूर्व रणजी ट्राफी क्रिकेटर शरद राव का से निधन हो गया। वह 60 वर्ष के थे।

Indian Shooter Kynan Chenai finished sixth in men's trap event in a creditable show at the ISSF Shotgun World Championship in Moscow.
भारतीय निशानेबाज काइनान चेनाई मास्को में आईएसएसएफ शाटगन विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष ट्रैप स्पर्धा में छठे स्थान पर रहे।

Former India captain Mahendra Singh Dhoni became the first wicketkeeper in world cricket to effect 100 stumpings in One Day Internationals. He broke the record of former Sri Lankan captain Kumar Sangakkara.
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अंतराष्ट्रीय मैचों में 100 स्टंपिंग करने वाले पहले विकेटकीपर बने। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा के रिकॉड को तोड़ा। 

Nirmala Sitharaman became the first woman to become a full-time Defence Minister of the country as she faced the challenge of speeding up modernisation of the three forces in her new role. 
निर्मला सीतारमण देश की पहली महिला पूर्णकालिक रक्षा मंत्री बनीं। रक्षा मंत्री के तौर पर उनके समक्ष तीनों बलों के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया तेज करने की चुनौती है।

Mercedes' Lewis Hamilton won the Italian Grand Prix and went clear at the top of the Formula One world championship for the first time in the year.
मर्सीडीज के लुईस हैमिल्टन ने इटेलियन ग्रां प्री में जीत के साथ मौजूदा सत्र में पहली बार ड्राइवर विश्व चैंपियनशिप में बढ़त बनाई।

5 SEPTEMBER

Lt Gen Sanjay Kumar Jha has been appointed as the new Commandant of the Indian Military Academy based in Dehradun.
लेफ्टिनेंट जनरल संजय कुमार झा देहरादून स्थित प्रतिष्ठित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के नये कमांडेंट नियुक्त किये गए।

Global brokerage firm UBS has lowered India's GDP growth forecast to 6.6 per cent for this fiscal from 7.2 per cent earlier.
वैश्विक ब्रोकरेज कंपनी यूबीएस ने चालू वित्त वर्ष 2017-18 के लिए भारत की वृद्धि दर के अनुमान को 7.2 प्रतिशत से घटाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया।

India and Nepal began their joint military exercise 'Surya Kiran' in the western part of Nepal, focusing on counter-terrorism and forest fighting operations.
भारत और नेपाल ने नेपाल के पश्चिमी हिस्से में अपना संयुक्त सैन्य अभ्यास 'सूर्य किरण' शुरू किया, जिसमें आतंकवाद रोधी और जंगली क्षेत्रों में लड़ाई वाले अभियानों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

Virat Kohli has kept his stranglehold on the top spot in the ICC ODI batsman rankings and has also equalled Sachin Tendulkar's record of highest rating points pocketed by an Indian.
विराट कोहली ने आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान मजबूत किया और साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा रेटिंग अंक हासिल करने के भारतीय रिकार्ड की बराबरी की।

9th BRICS summit started in Xiamen, China with the theme “BRICS: Stronger Partnership for a Brighter Future”. It will conclude on 5th September. 
9वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन, चीन के शियामेन में शुरू हुआ। इस सम्मलेन का विषय है "ब्रिक्स: स्ट्रांगर पार्टनरशिप फॉर अ ब्राइटर फ्यूचर" और यह 5 सितंबर को समाप्त होगा।

Pulitzer Prize winner and poet John Ashbery passed away. He was 90.

पुलित्जर पुरस्कार विजेता और कवि जॉन एशबेरी का निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे।

The Aditya Birla group has entered the top valuation league with a market cap of over $50 billion post listing of financial services arm Aditya Birla Capital (ABCL), but the Tata's remain on top with over $132 billion.
आदित्य बिड़ला समूह शीर्ष मूल्यांकन वाले समूहों में शामिल हो गया है। वित्तीय इकाई आदित्य बिड़ला कैपिटल (एबीसीएल) की सूचीबद्धता के बाद समूह का बाजार पूंजीकरण 50 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है। हालांकि, 132 अरब डॉलर के बाजार मूल्यांकन के साथ टाटा समूह शीर्ष पर कायम है। 

Former Union Minister and Trinamool Congress MP Sultan Ahmed died. He was 64.
पूर्व केंद्रीय मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुल्तान अहमद का निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे।6 SEPTEMBER

India's Konsam Ormila Devi bagged a gold medal in 44kg weight category of the Commonwealth Youth (boys & girls) weightlifting championships, held at Gold Coast, Australia.
भारत की कोनसाम उर्मिला देवी ने आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुई राष्ट्रमंडल युवा (बालक और बालिका) भारोत्तोलन चैम्पियनशिप के 44 किग्रा वजन वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

P R Seshadri has been appointed as the Managing Director and Chief Executive Officer of private sector Karur Vysya Bank.
पी आर शेषाद्री को निजी क्षेत्र के करुर वैश्य बैंक का प्रबंध निदेशक तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया।


President Ramnath Kovind laid the foundation stone of Saurashtra Narmada Avataran Irrigation Yojana (SAUNI) Phase-II Link-4 in Rajkot district, Gujarat.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुजरात के राजकोट में सौराष्ट्र नर्मदा सिंचाई योजना (सौनी योजना) लिंक-4 के दूसरे चरण का शिलायन्स किया। 

Stepping up cooperation between the two coast guards, India handed over an off-shore patrol vessel, Varuna, to Sri Lanka. The ship was decommissioned with traditional honours on August 23 to facilitate the handing over at Kochi.
भारत एवं श्रीलंका के तटरक्षक बलों के बीच सहयोग को बढ़ाते हुए भारत ने श्रीलंका को अपतटीय गश्ती वाहन वरूण सौंपा। इस पोत को गत 23 अगस्त को पारंपरिक सम्मान के सेवा से हटाया गया ताकि इसे कोच्चि में सौंपा जा सके।

 RBI included HDFC Bank in the list of D-SIB or domestic systemically important banks. India's largest lender SBI and private sector major ICICI Bank were classified as D-SIBs in 2015. With the inclusion of HDFC Bank in the list, there will now be three too big to fail financial entities in the country.


भारतीय रिजर्व बैंक ने एचडीएफसी बैंक को भी घरेलू स्तर पर महत्वपूर्ण बैंकों की सूची डी-एसआईबी में शामिल कर लिया है। केंद्रीय बैंक ने देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई व निजी क्षेत्र के प्रमुख आईसीआईसीआई बैंक को 2015 में डी-एसआईबी के रूप में वर्गीकृत किया था। इस तरह से वित्तीय संस्थानों की इस विशिष्ट सूची में अब तीन बैंक हो गए हैं।


BRICS countries (Brazil, Russia, India, China and South Africa) signed four documents, including on economic and trade cooperation with an aim to deepen commercial ties. 
ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) ने वाणिज्यिक संबंधों को और गहरा बनाने के लिए आर्थिक और व्यापार सहयोग सहित चार दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। 


Drugmaker Novartis has named Indian-origin Vasant Narasimhan as its Chief Executive Officer.
औषधि कंपनी नोवार्तिस ने वसंत नरसिम्हन को अपना मुख्य कार्यकारी अधिकारी नामित किया। 

Arunachal Pradesh Health and Family Welfare Minister Jomde Kena died. He was 52.
अरुणाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जोमदे केना का निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे। 

The US President Donald Trump has appointed Kenneth Juster as the United States Ambassador to India.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने केनिथ जस्टर को भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया।




7 SEPTEMBER

 India and Myanmar signed 11 agreements in a range of sectors, including one to strengthen democratic institutions in this country.

भारत और म्यांमार ने विभिन्न क्षेत्रों में 11 सहमति ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इनमें एक समझौता देश में लोकतांत्रिक संस्थानों को मजबूत करने के बारे में है।

2. Bollywood actress Parineeti Chopra has been appointed as the first Indian woman ambassador (Friend of Australia) for Tourism in Australia.

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, ऑस्ट्रेलियाई पर्यटन के लिए काम करने वाली पहली भारतीय महिला एंबेसडर (फ्रेंड ऑफ ऑस्ट्रेलिया) बनीं।

3. Five Indian-Americans have been included in the Politico Magazine's 2017 Politico 50 list for their contribution in American politics. In addition to US ambassador to the United Nations Nikki Haley, the list includes Seema Verma, top health care agency head in the Trump Administration, lawyer Neal Katyal, economist Aparna Mathur and lawyer Neomi Rao.

अमेरिकी राजनीति में अपना उल्लेखनीय योगदान के लिए पोलिटिको पत्रिका की 2017 पोलिटिको 50 की सूची में पांच भारतीय-अमेरिकियों को शामिल किया गया है। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली के अलावा इस सूची में ट्रंप प्रशासन में शीर्ष स्वास्थ्य सेवा एजेंसी की प्रमुख सीमा वर्मा, वकील नील कत्याल, अर्थशास्त्री अर्पणा माथुर और वकील नियोमी राव का नाम भी शामिल है।

4. India's Ankur Mittal won silver medal in the men's double trap event at the ongoing ISSF World Shotgun Championship.

भारत के अंकुर मित्तल ने आईएसएसएफ विश्व शाटगन चैंपियनशिप की पुरुष डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता।

5. India will host the 2019 edition of the Commonwealth (Youth, Junior and Senior) Weightlifting Championships. 

भारत राष्ट्रीय (युवा, जूनियर और सीनियर) भारोत्तोलन चैम्पियनशिप के 2019 चरण की मेजबानी करेगा।

6. State owned telecom operator BSNL has announced a web app GSP (GST Suvidha Provider)/ASP (Application Service providers) in partnership with the key service provider Taxmann Publications to provide services related to transitioning to GST to its customers.

सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने कर सेवाएं देने वाली प्रमुख फर्म टैक्समैन पब्लिकेशंस की भागीदारी के साथ अपने ग्राहकों को जीएसटी के अनुपालन से जुड़ी सेवाएं देने के लिए एक वेब ऐप जीएसपी (जीएसटी सुविधा प्रोवाइडर)/ एएसपी (एप्लीकेशन सर्विस प्रोवाइडर) सेवा शुरू करने की घोषणा की।

7. K V Rama Moorthy has appointed as Managing Director and Chief Executive Officer of Tamilnad Mercantile Bank Ltd.

के वी राम मूर्ति को तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया।

8. Indian Journalist and activist Gauri Lankesh died. She was 55. 

भारतीय पत्रकार और कार्यकर्ता गौरी लंकेश का निधन हो गया। वह 55 वर्ष की थीं।

Lai Ching-te became the new Prime Minister of Taiwan. He will replace Lin Chuan.




लई चिंग-ते ताइवान के नए प्रधानमंत्री बने। वह लिन चुआन का स्थान लेंगे

Infosys co-founder N R Narayana Murthy and Mumbai-born scientist Veena Sahajwalla have been conferred the PLuS Alliance Prize - a prestigious honour that recognises Research Innovation, Education Innovation, Global Leadership and Global Innovation. 




इन्फोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायण मूर्ती और मुंबई के पैदा हुए वैज्ञानिक वीणा सहजवाला को प्लस एलायंस प्राइज को सम्मानित किया गया है। यह एक प्रतिष्ठित सम्मान है जो अनुसंधान नवाचार, शिक्षा नवाचार, ग्लोबल लीडरशिप और ग्लोबल इनोवेशन की पहचान करता है।



Saturday, 9 September 2017

1 September Current affairs || SSC BANK RRB ||

September Current Affairs 2017 (Hindi and English):- Hello guys today i am going to share September Current Affairs 2017 (Hindi and English)Hope you like it if you like it don't forget to share with your friends.

September Current Affairs 2017 (Hindi and English)


Union minister for commerce and industry Nirmala Sitharaman honoured Konkani and Marathi writer Mahabaleshwar Sail with the 'Saraswati Samman' for 2016. 
कोंकणी और मराठी साहित्यकार महाबलेश्वर सैल को केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2016 के ‘सरस्वती सम्मान’ से सम्मानित किया।

The New Development Bank (NDB) approved USD 1.4 billion loans for sustainable development projects in China, India and Russia.
नव विकास बैंक (एनडीबी) ने भारत, चीन और रूस में विकास परियोजनाओं के लिए 1.4 अरब डॉलर के ऋण मंजूर किए। 

India and Switzerland signed two agreements including technical cooperation in the field of railways.
भारत और स्विटजरलैंड ने रेलवे के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग समेत दो समझौतों पर हस्ताक्षर किये ।

MS Dhoni became the sixth Indian cricketer to play 300 ODIs.
एमएस धोनी 300 वनडे खेलने वाले छठे भारतीय क्रिकेटर बने।

According to Reserve Bank of India, Economic activity as measured by Gross Value Added (GVA) is expected to expand by 7.3 per cent in the current fiscal.
भारतीय रिज़र्व बैंक के अनुसार चालू वित्त वर्ष में सकल मूल्य वर्द्धन (जीवीए) पर आधारित आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है। 

The Union cabinet approved a memorandum of understanding signed between India and Israel to set up USD 40 million fund for industrial research and technological innovation.
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और इस्राइल के बीच चार करोड़ डॉलर के प्रौद्योगिकी कोष के लिए सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी। यह कोष औद्योगिक अनुसंधान और प्रौद्योगिकी नवोन्मेषण के लिए स्थापित किया जाएगा।


Tyre major Bridgestone India has appointed badminton player P V Sindhu as its brand ambassador.
टायर कंपनी ब्रिजस्टोन इंडिया ने बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को अपना ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया।

Senior IAS officer Rajiv Gauba took charge as the Union Home Secretary.
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव गाबा ने केंद्रीय गृह सचिव के रूप में पद्भार संभाला।

R.K. Raghavan has been appointed as the next High Commissioner of India to the Republic of Cyprus.
आर.के. राघवन को साइप्रस गणराज्य में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया।


The Union Cabinet has approved the proposal of the Election Commission of India to enter into Memorandum of Understanding (MoU) on cooperation in the field of electoral management and administration with the Election Management Bodies of other countries/International Agencies. 
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने निर्वाचन प्रबन्‍धन और प्रशासन के लिए भारत के निर्वाचन आयोग को अन्‍य देशों एवं अन्‍तर्राष्‍ट्रीय एजेंसियों के निर्वाचन प्रबन्‍धन निकायों या अन्‍तर्राष्‍ट्रीय एजेंसियों के साथ सहमति ज्ञापन (एमओयू) को मंजूरी प्रदान की।

31 august Current affairs || SSC BANK RRB ||



Online cab aggregator Uber launched country's first ridesharing insurance programme for its driver partners in India. 
उबर ने भारत में ड्राईवर पार्टनर्स के लिए देश का पहला राईडशेयरिंग इंश्योरेंस प्रोग्राम लांच किया। 

Bangladesh registered its first ever Test win over Australia after defeating them by 20 runs. 
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराकर ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ अपना पहला टेस्ट मैच जीता

Spanish clothing brand Zara's Co-founder Amancio Ortega surpassed Microsoft Co-founder Bill Gates as the world's richest person. 
स्पेनिश वस्त्र ब्रांड ज़ारा के सह-संस्थापक अमांसियो ओर्टेगा, माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने। 

Drug pricing regulator NPPA and National Anti-Doping Agency (NADA) have launched an app 'Pharma Jan Samadhan' to help athletes understand medicines that could contain prohibited substances in sports. 
देश में दवाओं का मूल्य निर्धारण करने वाली नियामक राष्ट्रीय औषधि मूल्य प्राधिकरण (एनपीपीए) ने राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के साथ मिलकर 'फार्मा जन समाधन' नामक ऐप को जारी किया जिसकी मदद से खिलाड़ी वैसी दवाओं के सेवन से बच सकेंगे जोकि प्रतिबंधित है। 

Karnataka government will merge the existing seven health schemes to launch a unified scheme- 'Arogya Bhagya' which will cover all 1.4 crore households of the state. 
कर्नाटक सरकार राज्य मे चल रही मौजूदा सात स्वास्थ्य योजनाओं को मर्ज कर एक एकीकृत योजना- 'आरोग्य भाग्य' को लॉन्च करेगी, जो राज्य के सभी 1.4 करोड़ परिवारों को कवर करेगी। 

Japanese table tennis player Tomokazu Harimoto, aged 14 years defeated German Timo Boll in the Czech Open final to become the youngest winner of an ITTF men's singles. He broke the record of China's Yu Ziyang. 
14 वर्षीय जापानी टेबल टेनिस खिलाड़ी टोमोकाज़ु हरिमोटो ने जर्मनी के टिमो बोल्ल को चेक ओपन फाइनल में हरा कर आईटीटीएफ पुरुष एकल के सबसे कम उम्र के विजेता बने । इसके साथ ही उन्होंने चीन के यू ज़ियांग का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। 


Prime Minister Narendra Modi inaugurated 1.4-kilometre long hanging bridge across the river Chambal in Rajasthan's Kota. 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के कोटा में चंबल नदी पर 1.4 किलोमीटर लंबे हैंगिंग ब्रिज का उद्घाटन किया। 

Union Home Minister Rajnath Singh inaugurated "YUVA - Skill Development Programme". YUVA is an initiative by Delhi Police under Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana. 
केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने "युवा-कौशल विकास कार्यक्रम" का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत दिल्ली पुलिस द्वारा आरंभ किया गया है। 

According to the market research organisation Ipsos MORI's survey, India is ranked seventh in the world in a survey of 12 countries that have a positive influence on global affairs. Canada has topped this list. 
बाज़ार अनुसंधान संगठन इपसोस मोरी के सर्वेक्षण के अनुसार, भारत , दुनिया के शीर्ष सकारात्मक प्रभाव वाले 12 देशों के एक सर्वेक्षण में सातवें स्थान पर है। इस सूची में कनाडा शीर्ष स्थान पर है। 


Mohammad Mustafa took charge as the chairman and managing director of Small Industries development Bank of India (SIDBI). 
मोहम्मद मुस्तफा ने भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया। 

President of India

President of India Part V Article- 52 to 78 The Union executive consist of the President, the Vice-President, the Prime Minister, t...